Moj App एक और शार्ट मेकिंग ऐप्प जो बिल्कुल TikTok की तरह हैं, भारत में यूजर के लिए हुआ लॉन्च

Moj App एक और शार्ट मेकिंग ऐप्प जो बिल्कुल TikTok की तरह हैं, भारत में यूजर के लिए हुआ लॉन्च
Moj App एक और शार्ट मेकिंग ऐप्प जो बिल्कुल TikTok की तरह हैं, भारत में यूजर के लिए हुआ लॉन्च 
Moj App, भारत में Chingari और Mitron जैसे App के बाद अब TikTok की कमी को देश में पूरा करने की रेस में एक नया व् बेहद ही शानदार ऐप इस लिस्ट में शामिल हो गया है, इस ऐप का नाम है Moj App हैं| Moj App यह में भारत निर्मित ऐप है, जिसे देश की दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ShareChat के द्वारा अपने देश में ही बनाया गया है। 

आपको बता दे कि यह Moj App इस समय Google Play Store पर यूजर को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड के लिए फ्री में उपलब्ध है। यह बेहतरीन ऐप्प चाइनीज ऐप्प के जैसे काफी हद तक टिकटॉक जैसा ही काम करता है। इसमें शॉर्ट वीडियो क्रिएट करने का, स्पेशल इफेक्ट्स, स्टीकर्स जैसे कही बेहतरीन व् कमाल का फीचर्स भी इस ऐप्प में शामिल हैं। 
                                                       बता दे कि यह ऐप देश कि 15 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को अभी तक 50 हजार से भी ज्यादा बार यूजर के द्वारा अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा चुका है और तो और यूज़र्स ने इसे अच्छी-खासी रेटिंग भी Google Play Store पर भी दी है | 

जो इस समय 5 में से 4.3 स्टार्स हैं। आपको बता दे कि ShareChat के द्वारा भारत सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप्स के बैन होते ही इस ऐप्प को तुरंत लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़े :- TikTok Ban होते ही देश की कंपनी Mitron को हुआ डबल फ़ायदा 


Moj App को यूजर 15 से अधिक भाषा में उपयोग कर सकते हैं :-



आपको बता दे कि, इस Moj App को देश की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ShareChat के द्वारा डेवलप किया गया है| जो कि 'मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा साल 2015 में भारत में डेवलप किया गया था। Moj App के यूज़र्स इस प्लेटफॉर्म पर 15 सेकेंड की वीडियो क्लिप अपना अपलोड कर सकते हैं और उसे फिल्टर्स आदि की मदद से ब्यूटिफाई भी कर सकते हैं। 

इस ऐप्प में आपको लिपसिंक फंक्शनालिटी भी देखने को मिलेगी।आपको बता दे कि Moj App का इंटरफेस काफी आसान और यूज़र फ्रेंडली बनाया गया है। वहीं गौर करने वाली बात यह है कि इस ऐप में आपको अंग्रेजी भाषा का सपोर्ट देखने को नहीं मिलेगा,जो बिल्कुल Sharechat की तरह हैं।

यह भी पढ़े :- Best 10 Internet Security Tips

Moj App को देश की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ShareChat ने बनाया हैं :-  



आपको बता दे कि Moj App के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए शेयरचैट से भी संपर्क भी किया था | हालांकि कंपनी ने इस वक्त कोई बयान देने से साफ़ इनकार कर दिया। बता दे कि इस समय चीन के साथ सीमा-विवाद के बाद भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्प को भारत में प्रतिबंध लगा दिया है। 

वहीं प्रतिबंध के बाद एक के बाद एक Made In India के तहतशार्ट वीडियो मेकिंग एप की मानो देश में बाढ़ आ गई है। वहीं सोशल मीडिया ऐप्प ShareChat ने अब TikTok की तरह ही अपना खुद का एक नया ऐप्प मोज (Moj) भारत में लॉन्च किया है।

यह भी पढ़े :- भारत सरकार ने चीन के कुल 59 पॉपुलर एप्प अपने भारत

Moj App से पहले भी कहीं शार्ट वीडियो मेकिंग App भारत में हो चुके है लॉन्च :-



आपको बता दे कि यह पहला ऐप नहीं है, जो भारत में TikTok के विकल्प के तौर पर पेश किया जा रहा है। इससे पहले भी कई ऐप्स देश में शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप्प की तर्ज़ पर पेश किए जा चुके हैं| जैसे:- Chingari, Roposo और Mitron App, HiPi App इत्यादि ऐप्प हैं । 

बता दे कि ये सभी ऐप्स पिछले कुछ समय से देश में शॉर्ट वीडियो ऐप्प के स्पेस में अपनी जहां बना चुके हैं और टिकटॉक के बैन होते ही इन्हें यूज़र्स की ओर से अच्छा-खासा रिस्पॉन्स भी देश में हासिल हुआ है। 

इन सब में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने वाला ऐप है Mitron App। Chingari App साल 2018 में लॉन्च हुआ था, जिसे अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देश  में अपने स्मार्टफोन डिवाइस में डाउनलोड कर चुके हैं।

वहीं Roposo ऐप साल 2014 में लॉन्च किया गया था, जिसे 5 करोड़ लोगों ने अभी तक अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया है। वहीँ MItron App इसी साल अप्रैल में लॉन्च हुआ है और अब तक इसे Google Play Store और App Store पर 1 करोड़ से भी ज्यादा यूजर के द्वारा डाउनलोड मिल चुके हैं। 

इन सब के अलावा हाल ही में Zee5 ने भी अपना शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप्प को लाने का ऐलान किया है कि वह अपना शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म HiPi App जल्द ही लॉन्च करने वाला है, जहां यूज़र्स TikTok App की तरह ही अपना शॉर्ट वीडियो क्लिप बनाकर अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकेंगे।

यह भी पढ़े :- एक नया ब्लॉग कैसे शुरू करे, इसके बाद बलॉगर को क्या क्या पूरा प्रोसेस फॉलो करना होगा?


TikTok समेत कुल 59 चाइनीज App जो देश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने देश में किया बैन :-


आपको बता दे कि देश में भारत सर्कार के द्वारा अचानक से ही शॉर्ट वीडियो ऐप बनाने की होड़ चाइनीज-विरोधी भावनाओं के चलते बढ़ी है। भारत सरकार ने हाल ही में TikTok सहित कुल 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया है। 

वहीं 29 जून को देश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी करते हुए आदेश दिया कि मंत्रालय ने इन ऐप्स को आईटी एक्ट के सेक्शन 69 और आईटी रूल्स 2008 के प्रोविज़न के तहत भारत में पूरी तरह से बैन केर दिया है। यह फैसला इन ऐप्स को भारत की संप्रुभता, एकता, सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर को लेकर खतरा मानते हुए देश में किया गया है। 

इन सभी बैन ऐप्स में सबसे चर्चित ऐप टिकटॉक है, जिसके देश में 200 मिलियन से भी ज्यादा यूज़र्स थे। वहीं भारत सरकार के आदेश के बाद Google Play Store और App Store ने TikTok को हटा दिया गया और बाद में जिन यूज़र्स के फोन में यह ऐप पहले से मौजूद था, उनके फोन में भी इसने काम करना बंद भी कर दिया हैं ।


यह भी पढ़े :- Facebook अब लॉन्च करेगा एक नया Forcast ऐप

#Moj App  #MojApp Tech News in Hindi # Tech News #tech news #technology #Technology

Post a Comment

0 Comments