TikTok भारत में बैन होते ही देश की कंपनी Zee5 ने की एक शॉर्ट वीडियो एप HiPi लॉन्च करने की भारत में घोषणा

TikTok भारत में बैन होते ही देश की कंपनी Zee5 ने की एक शॉर्ट वीडियो एप HiPi लॉन्च करने की भारत में घोषणा
TikTok भारत में बैन होते ही देश की कंपनी Zee5 ने की एक शॉर्ट वीडियो एप HiPi लॉन्च करने की भारत में घोषणा
देश में बीते सोमवार शाम को भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स को भारत में बैन करने का फैसला किया था। आपको बता दे कि इन ऐप्स में सबसे ज्यादा लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो क्रिएटिंग ऐप TikTok भी शामिल है। इस ऐप के इस समय भारत में 20 करोड़ से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स थे।

भारत सरकार के इस फैसले के बाद इन सभी 59 ऐप को Google Play Store और iOS ऐप स्टोर से रीमूव कर दिया गया है । सरकार का कहना है कि जिन यूजर्स के स्मार्टफोन्स में यह ऐप पहले से इंस्टॉल था वो भी इसके सर्वर को अब अपने स्मार्टफोन में एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़े :- TikTok Ban होते ही देश की कंपनी Mitron को हुआ डबल फ़ायदा

Zee5
Zee5 
TikTok देश में बैन होने का सीधा फायदा देश में भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म्स Roposo, Mitron और Chingari जैसे ऐप्स को बहुत ज्यादा मात्रा में हुआ है। आपको बता दे कि इस समय Roposo के देश में 65 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड्स के साथ इस कैटेगरी में देश में सबसे ऊपर लिस्ट में बना हुआ है। 

वही Zee5 ने देश में इसी को देखते अपना कुढ़ का एक नया Hipi एप्प को लॉन्च करने कोई घोसणा की है | वही HiPi के लॉंच होने के बाद देश में अन्य ऐप्स को इससे चुनौती मिल सकती है। साथ ही,TikTok के कंटेंट क्रिएटर्स को देश में उभरता हुआ एक नया प्लेटफॉर्म भी मिल सकेगा | 

यह भी पढ़े :- Mitron App की हो सकती है फिर से गूगल प्ले स्टोर पर वापसी





TikTok समेत जिन 59 ऐप्स को भारत सरकार ने देश में बैन किया है, उनमें सबसे ज्यादातर ऐप्स चीनी कंपनियं द्वारा ओन्ड किए जाते हैं। सरकार का कहना है कि इन ऐप्स के जरिए भारतीय यूजर्स को डाटा प्राइवेसी का खतरा बताया गया है।

जिसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने इन चाइनीज 59 ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया है। आपको बता दे कि इससे पहले भी TikTok को बैन करने की मांग कई बार उठ चुकी हैं। इस ऐप में कंटेंट्स को लेकर भी पहले कई बार देश में सवाल उठाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े :-TikTok Ban In India: भारतीय सोशल मीडिया ऐप्प ShareChat
Hipi App
Hipi App 
इस समय देश में भारत सरकार के द्वारा 59 चाइनीज एप्स के बैन होने के बाद मेड इन इंडिया एप्स की देश में मानो बाढ़ आ गई है। इस समय देश में भारतीय सोशल मीडिया एप शेयरचैट को हर घंटे पांच लाख से ज्यादा यूजर अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर रहे है।

वहीं शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी भी हर घंटे 10 लाख डाउनलोड हो रहा है। इसी बेहतरीन मौके को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 ने अपना खुद का एक शॉर्ट वीडियो एप हाईपाई (HiPi) पेश करने का एलान देश में किया है।

आपको बता दे कि Zee5 का कहना है कि हाईपाई (HiPi) एप को आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया है और इसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह एप 15 जुलाई से पहले देश में भारतीय यूजर के लिए सार्वजनिक हो जाएगा। ऐसे में इस एप को फिलहाल अभी डाउनलोड नहीं किया जा सकता है।

Zee5 कंपनी ने इस HiPi एप के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है, हालांकि हाईपाई के सामने एक स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यूजर्स को इस नए एप में रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको बता दें कि टिकटॉक और हेलो जैसे चाइनीज एप्स में बिना रजिस्ट्रेशन के भी यूजर्स वीडियो देख सकते थे।

यह भी पढ़े :- भारत सरकार ने चीन के कुल 59 पॉपुलर एप्प अपने भारत


Zee5 HiPi  App
Zee5 HiPi App 
इस समय में देश में TikTok समेत 59 चाइनीज एप्स पर भारत में प्रतिबंध लगने के बाद कई सारे भारतीय एप सामने आए हैं जिनमें बोल इंडिया (Bolo Indya), चिंगारी (Chingari), मित्रों (Mitron), शेयरचैट (Sharechat) और रोपोसो (Roposo) जैसे कई बेहतरीन स्वदेशी एप्स इस लिस्ट में शामिल हैं।

आपको बता दें कि इस समय देश में ओटीटी मार्केट में Zee5 की पकड़ पहले से ही मजबूत है। कंपनी का दावा  है कि उसके प्लेटफॉर्म पर 1.25 लाख घंटे का वीडियो डिमांड है जिसमें अभी इस समय 100 लाइव चैनल्स भी हैं।

वोडाफोन, जियो फाइबर और एयरटेल के ग्राहकों को जी5 का फ्री एक्सेस भी मिला है। वही सबका मानना है कि इस नए एप्प से मार्किट में बहुत ही ज्यादा मात्रा में Compdition बढ़ जायेगा |


यह भी पढ़े :- https://technicalhiman56.blogspot.com/search/label/blogger


#Tech News In Hindi #zee5 #Zee5 #HiPi App #hipiapp #technology #computer and science

Post a Comment

0 Comments